
भाजपा के पूर्व महामंत्री पवन पांडेय को पितृ शोक
सांसद डॉ निशिकांत दुबे सहित अन्य ने शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस
देवघर। भाजपा सारवां मंडल के पूर्व महामंत्री सारवां देवघर: दुखद समाचार पवन कुमार पांडेय के पिता शंभूनाथ पाण्डेय का परलोक गमन बीते मंगलवार को हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वह गंभीर रूप से बीमार थे। उन्होंने रात 8 बजे सदर अस्पताल देवघर में अंतिम सांस ली। परिजन सदर अस्पताल से शव लेकर सारवां के पैतृक आवास घोरपरास लाया गया। जहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

इस शोक की खबर सुनकर गोड्डा लोकसभा क्षेत्र सांसद डॉ निशिकांत दुबे, पूर्व राज्यसभा सांसद अभय कांत प्रसाद, जरमुंडी के विधायक देवेंद्र कुंवर सहित अन्य गणमान्य ने भाजपा महामंत्री पवन पांडेय से दूरभाष पर बात कर शोक व्यक्त किया। साथ ही शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करते हुए गणमान्य लोगों ने शंभूनाथ पांडेय को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने एवं इस संकट को सहने के लिए परिवार को सम्बल प्रदान करने की कामना की। मौके पर शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा देवघर जिला मंत्री बलराम पोद्दार, सारवां के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, विश्व हिंदू परिषद के राजेश सिंह, प्रभाकर पांडेय, दिलीप पांडेय, मदन राय, रौशन कुमार, मनीष कुमार, उपेंद्र पांडेय, सुशील पांडेय, मनोज पांडेय, दयानंद पांडेय, कुलदेव पांडेय, नित्यानंद राय, विपिन राय सहित अन्य लोग शामिल हैं।









