
चलंत कांवरिया सेवा शिविर के माध्यम से वैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा ने की कांवरियों की सेवा
कांवरियों के बीच बांटे हलुआ-पुड़ी व मिनरल वाटर का किया गया वितरण
सम्पूर्ण प्राणियों के हृदय में विराजते हैं परमात्मा : विनय सिन्हा
देवघर। स्वर्गीय प्रभुनंदन प्रसाद वर्मा की स्मृति में व वैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा देवघर के तत्वावधान में संचालित चलन्त कांवरिया सेवा के तहत हलुआ, पुड़ी को पैक कर बोतल बंद मिनरल वाटर के साथ कांवरियों के बीच नि:शुल्क वितरित किया गया। मौके पर वैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा के सचिव विनय सिन्हा ने कहा कि सम्पूर्ण प्राणियों के हृदय में परमात्मा ही विराजमान है, इसलिए उनकी सेवा ईश्वर की ही सेवा है। फलस्वरूप वैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा के सदस्यों द्वारा हर एक रविवार को कांवर के रास्ते में जाकर कांवरिया के बीच हलुआ, पुड़ी और मिनरल वाटर का वितरण किया जाता रहा है। साथ ही विनायक सिन्हा ने यह भी कहा कि देवघर आने वाले शिवभक्तों की सेवा शिव पूजा के समान है। अत: हमारे वैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा के सदस्य मास भर कांवरियों की सेवा में नि:स्वार्थ भाव से लगे रहते हैं। विनायक सिन्हा ने प्रोफेसर गायत्री वर्मा, आशुतोष आशीष, दिलीप श्रीवास्तव, रश्मि सिंहा के प्रति हृदय से आभार जताते हुए कहा कि आज केशिविर में इनके आर्थिक सहयोग ने टीम को संबंल प्रदान किया। मौके पर प्रदीप कुमार सिन्हा, विनायक सिन्हा, अजय प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार, सौरभ कुमार, रमन अम्बष्ठा, विनय कुमार सिन्हा, अनय कुमार सिन्हा, प्रणय कुमार सिन्हा, उमेश कुमार सिन्हा, पंकज कुमार, राजेश कुमार, अजय प्रताप सिन्हा, संजय आनन्द, सुमन कुमार सिन्हा, अतुल कुमार सिन्हा, उदय प्रसाद, राजकुमार सिन्हा, अन्य कुमार सिन्हा, कुमार अभिषेक, अमिताभ कुमार सिन्हा, अजय प्रताप सिन्हा, संजय आनंद, सुमन कुमार सिन्हा, अतुल कुमार सिन्हा, उदय प्रसाद, राजकुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, प्रकाश चन्द्र वर्मा, गौरव सिन्हा, सुरज कुमार सिन्हा, प्रत्युष सिन्हा, विद्या सागर प्रसाद, लंबोदर प्रसाद, आशुतोष प्रसाद, राकेश रंजन, आदित्य प्रसाद, अदविक सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।









