
भाजपा सांसद मनोज तिवारी मृदुल 30 वर्ष बाद एक बार फिर कांवर यात्रा पर
बाबाधाम पहुंचने के बाद बाबा बैद्यनाथ के मनोकामना लिंग पर किया जलार्पण
दुम्मा बोर्डर से बाबाधाम तक सांसद निशिकांत दुबे रहे साथ
देवघर। सावन के पावन महीने में आम से खास लोग कांवर यात्रा पर बाबाधाम देवघर पहुंचते हैं। इसी सिलसिले में 30 वर्ष बाद 2025 में एक बार फिर प्रसिद्ध भोजपुरी गायक, सुपरस्टार सह भाजपा सांसद मनोज तिवारी मृदुल उत्तर वाहिनी गंगा सुल्तानगंज से 105 किमी दूरी की पैदल कांवर यात्रा तय कर शनिवार को देवघर पहुंचे। बता दें कि कांवरिया के वेश भूसा में 31 जुलाई को सांसद मनोज तिवारी ने सुल्तानगंज में कांवर में गंगा जल भरा और 2 अगस्त को बाबाधाम पहुंचकर रात्रि में बाबा बैद्यनाथ के मनोकामना लिंग पर जलाभिषेक किया। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार गायक सह सांसद मनोज तिवारी मृदुल ने बड़ी बात कहा कि कांवर यात्रा को बदनाम करने वालों को कांवर यात्रा करनी चाहिए, तब उन्हें कांवर यात्रा का महत्व उन्हें समझ में आएगा। रास्ते में उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

दुम्मा बोर्डर पर सांसद निशिकांत दुबे ने किया स्वागत
आज शाम सांसद मनोज तिवारी देवघर के दुम्मा द्वारा पहुंचे। जहां पर स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने उनका स्वागत किया। दुम्मा द्वार से कांवरिया पथ होते हुए मनोज तिवारी व निशिकांत दुबे देवघर पहुंचने के बाद आज रात्रि में बाबा बैद्यनाथ के मनोकामना लिंग पर जलाभिषेक किया। अपने मित्र सांसद मनोज तिवारी का स्वागत करने के लिए स्थानीय सांसद पहले से ही बिहार और देवघर के बॉर्डर पर खड़े थे। अब दोनों ही एक साथ भगवान भोले के दरबार में पहुंचकर समाज और लोगों के बेहतर भविष्य की कामना की।

श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेल घोषित कराने के लिए सदन में आवाज उठाएंगे: मनोज तिवारी मृदुल
बाबाधाम पहुंचने के बाद मनोज तिवारी मृदुल ने कहा कि 30 साल पहले वह कांवर उठाकर बाबाधाम आया करते थे। लेकिन आज परिस्थितियां बदल गई है। उन्होंने कहा कि इस श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेल घोषित कराने के लिए वह सदन में आवाज उठाएंगे और इसके लिए जो भी प्रयास होगा स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे के साथ मिलकर काम करेंगे। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांवरियों के समस्याओं को समझने के लिए कांवर उठा कर चलना जरूरी है। देवघर पहुंचने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वह भगवान भोलेनाथ से कामना करेंगे कि नरेंद्र मोदी का जो सेवा भला है वह निरंतर आगे बढ़ता रहे। सेवा का जो भाव है वह लोगों के बीच में पहुंचता रहे। सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि इसके अलावा भी कई मन में प्रार्थना है और भगवान भोलेनाथ को बताने की आवश्यकता नहीं होती है। वह भक्तों की मन को पढ़ लेते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। सांसद ने कहा कि यह जो आस्था है इस आस्था को जिंदा रखने के लिए हम सनातनी के सिपाही इसी तरह प्रयास करते रहेंगे। आज इसी सनातन की वजह से सांसद मनोज तिवारी और सांसद निशिकांत दुबे एक साथ लोगों के बीच बाबा को जल चढ़ाने पहुंचे हैं।










