
विहिप व नेशनल मेडिकोज और्गेनाइजेसन की ओर से की गई कांवरियों की सेवा
देवघर। श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ के मनोकामना लिंग पर जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबाधाम पहुंचते हैं। उनकी सेवा के लिए विभिन्न संगठनों व लोग तत्पर रहते हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद देवघर व नेशनल मेडिकोज और्गेनाइजेसन के तत्वावधान में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा एवं स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें धुप की गर्मी से व्याकुल कांवरियों को ठंडा ठंडा पेठा और पेयजल उपलब्ध कराया गया। साथ ही पैरों में छाले और दर्द की शिकायत वाले कांवरियों को मरहम पट्टी कर दवा दी गई। बहुत से कांवरियों जो उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं, उन सबका सुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। स्वास्थ्य जांच में विभिन्न प्रदेशों के चिकित्सकों ने भाग लिया। जिनमें मुख्य रूप से डॉ गोपाल जी शरण, कार्याध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद व सदस्य नेशनल मेडिकोज औरगेनाइजेसन, एम्स गोरखपुर के आदर्श राज और ऋषभ पंत, मधेपुरा मेडिकल कालेज के ओंकारनाथ अनिल तथा राघवेंद्र चौधरी ने भाग लिया। साथ में विहिप देवघर के और भी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें गौरी शंकर शर्मा, बिक्रम सिंह प्रदेश सह मंत्री विहिप, अशोक चौधरी, जिला मंत्री विहिप, रामनरेश सिंह सहित अन्य विहिप कार्यकर्ता उपस्थित थे।










