
झामुमो सेवा शिविर में कांवरियों के बीच किया गया हलुवा प्रसाद का वितरण
सावन के प्रत्येक रविवार को किया जाता है विशेष प्रसाद का वितरण
संजय शर्मा व परिमल सिंह ने कहा महादेव के भक्त की सेवा साक्षात महादेव की सेवा करना है
देवघर। श्रावणी मेला के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सेवा शिविर से रविवार को कांवरियों के बीच हलुवा प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान कांवरिया रुक कर हलुवा प्रसाद ग्रहण करते दिखे और सेवा शिविर की तारीफ़ भी करते दिखे। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष स्थानीय खिजुरिया कांवरिया पथ पर झामुमो के द्वारा सेवा शिविर लगाया जाता है। इस शिविर में पूरे माह निरंतर कांवरियों की सेवा के लिए शर्बत, पानी, आवश्यक दवाओं के साथ साथ आराम की भी व्यवस्था रहती है। मौके पर वरीय नेता परिमल सिंह और अध्यक्ष संजय शर्मा ने संयूक्त रूप से कहा कि प्रत्येक वर्ष झामुमो की सेवा शिविर मेला के दौरान पूरे एक माह के लिए लगाई जाती है और कांवरियों को सेवा दिया जाता है। महादेव के भक्त की सेवा का मतलब साक्षात महादेव की सेवा करना है। इससे काफी आत्मसंतुष्टि मिलती है। बताते चलें कि सेवा शिविर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में चल रहा है। समय समय पर पार्टी के सदस्य प्रत्येक दिन अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं और कांवरियों को सेवा प्रदान करते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, केंद्रीय सदस्य परिमल सिंह उर्फ भूपेन सिंह, सुरेश साह, मनोज दास, प्रदीप चौधरी, नंदकिशोर दास, धनन्जय मंडल, जयनाथ मंडल, बैजू दास महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम देवी सहित कई लोग मौजूद थे।









