
अटल क्लिनिक चांदपुर में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मैत्रेय ने दिया इस्तीफा
व्यवहार में सामंजस्य और संसाधन की कमी को बताया मुख्य कारण
देवघर। अटल क्लिनिक चांदपुर में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ मैत्रेय ने सिविल सर्जन के नाम आवेदन प्रेषित कर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। डॉ मैत्रेय ने अपने आवेदन में दर्शाया है कि मैं पिछले 28 अप्रैल 2025 से उपरोक्त स्थान पर कार्यरत हूं। किंतु कार्यस्थल पर कार्यरत अन्य सदस्यों के मध्य व्यवहारिकता का अभाव है।वहां पदस्थापित एएनएम तथा आयुष चिकित्सक के अनुचित व्यवहार, साथ ही आवश्यक औषधियां एवं संसाधनों, उपकरणों की कमी आदि के कारण मैं इस निर्णय पर पहुंची हूं। वहीं डॉ मैत्रेय ने सिविल सर्जन से आग्रह किया है कि उनका त्याग पत्र स्वीकार किया जाए। बहरहाल महिला चिकित्सक द्वारा दिए गए त्याग पत्र से स्वास्थ्य विभाग की कमजोरी और कमियां सामने आई है।









