
मारवाड़ी अग्रवाल सम्मेलन ने विकास कार्य के लिए सांसद निशिकांत दुबे को दी बधाई
खाटू श्याम से निशिकांत दुबे को रेल मंत्री बनाने की कामना
देवघर। गुरुवार को मारवाड़ी अग्रवाल सम्मेलन के प्रमंडलीय अध्यक्ष शिवकुमार सर्राफ गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे को विकास कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि देवघर की पहचान सदियों से बाबा बैद्यनाथ रही है और आगे भी रहेगी। देश आजादी के बाद पहले बांका लोकसभा अब गोड्डा लोकसभा में पर कई सांसदों ने अपनी जीत दर्ज की। मधु लिमिया, जॉर्ज फर्नांडिस, चंद्रशेखर सिंह, मनोरमा सिंह, सूरज मंडल, फुरकान अंसारी, प्रदीप यादव, जनार्दन यादव, जगदंबी यादव जैसे एक से एक दिग्गज नेताओं की यह कर्मभूमि रही है। मगर दिग्विजय सिंह के बाद अगर किसी ने पहचान दिलाई तो वह सिर्फ़ निशिकांत दुबे है। केंद्र की जितनी भी योजनाएं निकलती है इसका शुभारंभ गोड्डा लोकसभा से ही होता है। हमें राजनीति से ऊपर उठकर इन्हें धन्यवाद देना चाहिए। आज बाबा श्याम खाटू के लिए, बालाजी महाराज सालासर के लिए, झुनझुनू के लिए, माता साकंमभरी के लिए, पुष्कर जी के लिए, अजमेर शरीफ के लिए जो ट्रेन की घोषणा करवाई है। इससे सभी श्याम प्रेमी इतने खुश है कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। बाबा बैद्यनाथ और बाबा श्याम से हम लोगों की यही कामना है कि हमारे सांसद को रेल मंत्री बनाएं। पहले भी बाबा श्याम ने दिग्विजय बाबू को रेल मंत्री बनवाया था। यह ट्रेन सीधे रिंग्स तक जाए तो बड़ा ही अच्छा रहता। सांसद निशिकांत दुबे को बधाई देने वालों में मारवाड़ी अग्रवाल सम्मेलन के प्रमंडलीय अध्यक्ष शिवकुमार सर्राफ, पंकज मोदी, शंकर लाल सराफ, प्रमोद खोवाल, विमल खेतान, नीतीश लखमानिया, राजेश मोदी, अनिल झुनझुनवाला, दिनेश पोद्दार, त्रिलोक पांडेय, प्रशांत केजरीवाल, अर्जुन गिडीया, प्रवीण शर्मा, जय नारायण शर्मा, त्रिलोक केसरी, नवीन शर्मा, जनार्दन सिंह, दुमका से अजय मिहारीया, राजू भालोटीया, विक्की सिंघानिया, रॉकी सिंघानिया, संजय संथालीया, राजू हिम्मतसिंहका, गोड्डा से बंटी गाड़ियां, मधुपुर से रंजीत डालमिया, विजय पचेरीवाला, सजन चोखानी, अशोक शर्मा, अशोक गुटगुटिया, संतोष गुटगुटिया सहित अन्य लोग शामिल हैं।









