
दिशुम गुरु शिबू सोरेन का हाल जानने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सिरि बेला प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी व श्रम मंत्री संजय यादव दिल्ली रवाना
देवघर। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत झामुमो के संस्थापक सदस्य दिशुम गुरु शिबू सोरेन के अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू के निर्देश पर शुक्रवार को झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सिरी बेला प्रसाद व सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के अलावा सूबे के श्रम मंत्री संजय यादव देवघर एयरपोर्ट से सुबह की पहली फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। बता दें कि कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम तथा हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने संथाल परगना के दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति के स्थाई सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 26 जून से ही है। इसी दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक एवं पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन का तबीयत बिगड़ने के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल इलाजरत हैं। अचानक उनकी स्थिति नाजुक होने की जानकारी पर कांग्रेस प्रभारी ने संथाल दौरे के बीच ही झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ सिरि बेला प्रसाद तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को उनकी स्थिति जानने के लिए दिल्ली जाने को कहा। प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर शुक्रवार को देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट से रवाना हुए। जाने के क्रम में प्रेस मिडिया को सह प्रभारी डॉ सिरि बेला प्रसाद ने बताया कि गुरुजी शिबू सोरेन का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति को जानने तथा बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था प्रदान कराने के लिए प्रभारी जी के द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ। हम वहां पहुंचकर सारी स्थिति से उन्हें अपडेट कराऐंगें। हमारा ईश्वर से प्रार्थना है वे जल्द स्वस्थ्य होकर हम सबों के बीच आऐं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हम सभी संथाल परगना के दौरे पर थे। देवघर और जामताड़ा में कार्यक्रम हो चुका है। आगे दुमका, गोड्डा, पाकुड़ तथा साहेबगंज के साथ सिद्धू कान्हो चांद भैरव की धरती भोगनाडी में पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होना था।

इसी बीच इलाजरत दिशोम गुरु की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर प्रदेश प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर दिल्ली जा रहा हूं। शिबू सोरेन झारखंड के निर्माता हैं, हमारे अभिभावक हैं। इसके साथ ही हमारा उनका व्यक्तिगत एवं पारिवारिक रिश्ता भी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बड़े भाई हैं, कल्पना सोरेन हमारी भाभी है और बसंत मेरा छोटा भाई है। ऐसे में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के नाते उनकी सलामती का तथा उनसे मिलकर उनकी स्थिति को जानने का मेरा दायित्व है। उनको बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले यह भी सुनिश्चित करना है। हमलोग वहां पहुंचकर वहां के जो हालात है और उनकी जो वर्तमान स्थिति है, उनसे अपने प्रभारी तथा अपने नेताओं को अवगत कराउंगा। हम अपने अल्लाह ताला से और बाबा वैद्यनाथ से प्रार्थना करता हूं कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन यथाशीघ्र स्वस्थ्य हों और उनकी लम्बी आयु हो।एयरपोर्ट में प्रवेश करने के बाद झारखंड सरकार के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव भी दोनों नेताओं से मिले। उन्होंने बताया कि वो भी शिबू सोरेन को देखने दिल्ली जा रहा हूं। ऊपरवाले बाबा भोलेनाथ से कामना करता हूं कि उनका स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो। वो पूर्णरूपेण स्वस्थ होकर आएं। इस दौरान देवघर एयरपोर्ट पर उन्हें छोड़ने जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, कांग्रेस जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल आदि मौजूद थे।









