जय श्री राम युवा एकता ग्रुप ने किया पौधरोपण व वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय श्री राम युवा एकता ग्रुप ने किया पौधरोपण व वितरण 

हमने पर्यावरण को बचाने का जो मुहिम चलाया है वह रुकना नहीं चाहिए: दयानंद 

देवघर। रविवार को जय श्री राम युवा एकता ग्रुप ने पांच पौधारोपण व पौधा का वितरण किया गया। शहर के वार्ड नंबर 34 चित्तौलोढिया हाल ही में 5 जून को जय श्री राम युवा एकता ग्रुप ने 21 पेड़ों को लगाकर तथा 51 पौधों का वितरण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया था। उनका ऐसा करने के पीछे दिन पर दिन बढ़ रहे गर्मी और पर्यावरण संतुलन बिगड़ना प्रमुख कारण है। ग्रुप के अध्यक्ष दयानंद कुमार ने कहा कि हमने पर्यावरण को बचाने का जो मुहिम चलाया है वह रुकना नहीं चाहिए। हमारे शरीर को जब तक सांसों की जरूरत होगी तब तक हम पेड़ लगाएंगे और पर्यावरण को बचाने का अथक प्रयास करेंगे। ग्रुप के सचिव दरोगा मंडल भी इन सब कामों से कभी पीछे नहीं रहा है उसने भी बढ़-चढ़कर अपने ग्रुप का साथ दिया है। साथ ही अथाह संभव अपना प्रयास किया है। उनका कहना है कि पेड़ है तो हम हैं पेड़ों से हम हैं, पर्यावरण से हम हैं अगर पर्यावरण ही नहीं रहेगा तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं बचेगा। आज दिन पर दिन जलवायु परिवर्तन देखा जा रहा है ऐसा वृक्षों की कमी और ग्रीन हाउस प्रभाव के बढ़ने के कारण हो रहा है जहां तक हो सके हम उनको कम करने का प्रयास करेंगे। उनके इन कामों में उनके ग्रुप के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पेड़ों की कमान आशीष कुमार और विशाल कुमार के द्वारा संभाल गया। गढ्ढों के भरने की जिम्मेदारी ग्रुप के सदस्य कृष्ण कुमार और दीपक कुमार ने संभाली। राजनंदन कुमार और प्रीतम ने पेड़ों में पानी देने की जिम्मेदारी उठाई। छोटू मंडल और साजन ने वृक्षों को बकरी तथा अन्य जानवरों से बढ़ाने की कसम खाई। सभी ग्रुप के सदस्यों ने मिलजुल कर या काम आगे बढ़ाया और सभी काफी खुश थे। उनका कहना है कि ऐसा मौका हम कभी नहीं खोएंगे जब कभी भी हमें हमारे अध्यक्ष दयानंद कुमार ने ग्रुप के सदस्यों के द्वारा बुलाया जाएगा तब हम वहां उनका साथ देने के लिए तत्पर रहेंगे। मौके पर शिव मंडल, पुरुषोत्तम कुमार, अभिनंदन कुमार, विद्यानंद कुमार, सत्यम कुमार, रवि कुमार, गजानंद कुमार, आलोक कुमार, रामचंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें