डिवाइन पब्लिक स्कूल की ओर से सदर अस्पताल में जरूरतमंदों के बीच किया गया भोजन का वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिवाइन पब्लिक स्कूल की ओर से सदर अस्पताल में जरूरतमंदों के बीच किया गया भोजन का वितरण

देवघर। रविवार को शहर के नंदन पहाड़ रोड स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल द्वारा सदर अस्पताल देवघर में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया। जिसमें मां ललिता देवी संस्थान के सचिव विशाल कुमार, अध्यक्ष अंजली किरण व विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता किरण के साथ विद्यालय के शिक्षक भी शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि डिवाइन पब्लिक स्कूल देवघर का संचालन मां ललिता देवी संस्थान के द्वारा किया जाता है। संस्थान के सचिव विशाल कुमार के इस कार्यक्रम में शामिल होने से सभी काफ़ी उत्साहित दिखे। बता दें कि सचिव विशाल कुमार ने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग मैं बीटेक किया है। विशाल कुमार काफी लंबे समय से मां ललिता देवी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिवाइन पब्लिक स्कूल देवघर में भी अपनी सेवा दी है। विशाल कुमार का व्यक्तित्व काफ़ी व्यवस्थित, समय का पाबंद, पेशेवर, मिलनसार व मददगार प्रवृति का होने के साथ ही तकनीकी कौशल की जानकारी रखने वाले व्यक्ति के रूप में है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें