पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 11 वर्ष पूर्ण होने पर नगर भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 11 वर्ष पूर्ण होने पर नगर भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित 

मोदी सरकार का 11 वर्षों से जारी है विकास का अमृत काल: संजीव जजवाड़े 

मोदी सरकार का 11 वर्ष विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का समय रहा: धनंजय खवाड़े 

देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को बिलासी टाऊन स्थित शिव वाटिका सभागार में नगर भाजपा की ओर से नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कार्यकाल को विकास का अमृत काल बताया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े ने कहा कि मोदी सरकार का 11 वर्ष विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का समय है। सरकार आने के बाद राजनीति में कार्य करने की नई संस्कृति विकसित हुई है।  और कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में अधिकतर योजनाओं का लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के मायम से सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को उदाहरण के रूप में पेश किया। जिससे लाखों लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिल रही है। साथ ही किसानों की खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए किसान सम्मान निधि दी जा रही है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कार्यक्रम प्रभारी संजीव जजवाड़े  ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत में विकास का अमृतकाल शुरू हुआ है। देश की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने आपरेशन सिंदूर की जमकर सराहना करते हुए कहा कि यह संकल्प, साधना और समर्पण का स्वर्णिम कालखंड है। इस दौरान भारत ने आर्थिक, सामाजिक व वैश्विक मंच पर प्रगति की। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान व आयुष्मान भारत योजनाओं के योगदान ने विकास को गति दी। पिछले 11 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हुए चौथे स्थान की ओर बढ़ने का दावा किया। आगे कहा कि पहले की सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी थी। पिछले 11 साल में मोदी के नेतृत्व में जो हुआ है अद्वितीय और अकल्पनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरे कार्यकाल का पहला साल (जून 2024 से जून 2025) भारत के लिए रणनीतिक, सामाजिक और वैश्विक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक, ऑपरेशन सिंदूर व वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख ने इस अवधि को परिभाषित किया। यह सरकार बड़े निर्णय लेने में सक्षम है। देश को विकसित भारत के पथ पर और मजबूती से अग्रसर किया। नरेंद्र मोदी ने भारत को कई क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। आयुष्मान भारत योजना में 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया। डिजिटल इंडिया ने यूपीआई के माध्यम से भारत को वैश्विक डिजिटल भुगतान का नेतृत्वकर्ता बनाया। मेक इन इंडिया ने विनिर्माण और निवेश को बढ़ावा दिया, जिससे भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। जल जीवन मिशन ने 11.82 करोड़ ग्रामीण घरों को स्वच्छ नल जल कनेक्शन प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कार्यक्रम प्रभारी संजीव जजवाड़े, नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, जिला मिडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो अतुल सिंह, धनंजय तिवारी, पंकज सिंह भदौरिया, बिट्टू पांडेय, सिंट्टू उपाध्याय, सोनू पांडेय, निरंजन ठाकुर, मीणा झा, अजीत सिंह सरिता वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें