राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का देवघर दौरा रद्द: उपायुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का देवघर दौरा रद्द: उपायुक्त 

देवघर। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गयी कि राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा आगामी 10 एवं 11 जून को  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देवघर आगमन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग, प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पंडा धर्मरक्षणी सभा, अनुमंडल पदाधिकारी, एवं सहयोगी कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले दो-चार दिनों से लगातार जिस प्रकार आप सभी ने पूरे तत्परता एवं मेहनत के साथ कार्य किया है वह सराहनीय है। ऐसे में राष्ट्रपति के आगामी कार्यक्रम की सूचना के पश्चात पुनः आप सभी का सहयोग आपेक्षित हैं। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 जून को देवघर आगमन कार्यक्रम सुनिश्चित था। आगमन के पश्चात 11 जून को बाबा मंदिर पूजा अर्चना और एम्स देवीपुर में कार्यक्रम महामहिम राष्ट्रपति का तय था।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें