कुश्ती व हॉकी संघ ने किया नए उपायुक्त का स्वागत व अभिनंदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुश्ती व हॉकी संघ ने किया नए उपायुक्त का स्वागत व अभिनंदन

देवघर। देवघर व गोड्डा जिला कुश्ती, हॉकी संघ ने उपायुक्त देवघर के पद पर नए पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा का शुक्रवार शाम समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय में संयुक्त रूप में पुष्प एवं अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। मौके पर  देवघर से संघ के सनातन फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन एवं सचिव संजीव कुमार झा थे। वहीं गोड्डा से हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, गोड्डा जिला कुश्ती संघ एवं हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा, कोषाध्यक्ष सह झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ के महासचिव मनीष कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष आशुतोष झा शामिल थे। संताल परगना की पावन धरती एवं आस्था की नगरी में स्वागत करते हुए अपने स्वागत संबोधन में सुरजीत झा ने कहा कि अपनी ऊर्जा, सोच एवं कुशल कार्य शैली से एक डायनामिक आईएएस के रूप में जाने जानेवाले तथा कॉलेज लाइफ में 100 मीटर दौड़ के यूनिवर्सिटी चैंपियन रहे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की एसडीएम के पद पर पहली पोस्टिंग गोड्डा थी। जहां उन्होंने खेल एवं कला संस्कृति को नई ऊंचाई प्रदान करने के साथ ब्लड बैंक की स्थापना तथा रेडक्रॉस सोसायटी को मजबूत करने जैसा अविस्मरणीय कार्य किया है। उपायुक्त ने धन्यवाद देते हुए श्रावणी मेला के पश्चात सभी के सुझाव से एक ब्लूप्रिंट तैयार कर हर सभी खेल के हर क्षेत्र में अपेक्षित प्रशासनिक सहयोग की बात कही। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विजय प्रताप सनातन ने कहा की उनके पदस्थापन से देवघर खेल जगत में एक नई उम्मीद एवं उत्साह का संचार हुआ है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें