बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 

देवघर। गुरुवार को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आगमन पर जिलाध्यक्ष सचिन रमानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर मंत्री स्वास्थ्य एवं विधि विभाग बिहार सरकार ने बताया कि बिहार सरकार ने आमजनता के स्वास्थ्य क्षेत्र किसी भी प्रकार परेशानी न हो इसके लिए जच्चा बच्चा किट जारी किया है, जो प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र एवं उपकेंद्र पर आसानी से उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए विभाग का सरकारी नंबर 24 घंटे काम करता है और मैं भी हमेशा उपलब्ध रहता हूं। मंत्री का स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन सिंह, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष आशीष दुबे, संजय राय, राजन सिंह, अमरजीत दूबे, अंश देव, रमेश शर्मा, प्रमोद राय, लखन मंडल, उमाशंकर प्रजापति, संजय गुप्ता, सौरभ कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने दी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 3

Leave a Comment

और पढ़ें