
रेडक्रॉस ने उपायुक्त सह अध्यक्ष रेडक्रॉस का किया स्वागत
देवघर। गुरुवार को जिले के नवपदस्थापित उपायुक्त सह अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर नमन प्रियेश लाकड़ा का इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र और पौधा प्रदान कर स्वागत एवं अभिवादन किया गया। मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि रेडक्रॉस द्वारा हर सकारात्मक गतिविधि एवं सामाजिक उत्थान हेतु किए जा रहे सभी कार्यों में मेरा पूर्ण सहयोग रहेगा। मौके पर रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, जिला महिला प्रतिनिधि ममता किरण, कार्यकारिणी सदस्य देवनन्दन झा, सुरेश शाह, सुरेशानंद झा, अर्चना भगत सहित अन्य उपस्थित थे।








