श्रावणी मेला के साथ भादो मेला की तैयारियों को करे सुनिश्चित: उपायुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रावणी मेला के साथ भादो मेला की तैयारियों को करे सुनिश्चित: उपायुक्त 

राजकीय श्रावणी मेला की तैयारी को ले उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक 

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, आवासन की सुविधा को बनाए बेहतर और सुविधाजनक

मेला क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्रों में साज सज्जा और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को करे सुदृढ़

सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेला क्षेत्र की निगरानी, यातायात व्यवस्था और पार्किंग की सुविधा पर विशेष रूप से करे ध्यान केंद्रित

देवघर। मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आगामी राजकीय श्रावणी मेला के दौरान की जाने वाली तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने श्रावणी मेला व भादो मेला के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभागवार किये जाने वाले कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए तैयार कार्य योजना व किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही श्रावणी मेला के साथ भादो मेला की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश बाबा बैद्यनाथधाम पहुचेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। वहीं विभागों की बिन्दुवार समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं यथा कांवरिया पथ महीन बालू बिछाव, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल सुविधा, साफ-सफाई, आवासन, रुटलाइन में पंडाल निर्माण, पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, साज-सज्जा कार्य आदि को और भी बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास करें, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा नगरी से एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य स्थान की प्रस्थान करें। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को निदेशित किया गया कि अभी से हीं श्रावणी मेले की तैयारियों में जुट जायें, ताकि मेले की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रह जाय। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने विभाग को अभी से हीं पत्राचार कर मेले से जुड़ी आवंटन राशि की कमी को पूरा कर लें। उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजश बैठाकर कार्य करने का निदेश दिया गया, जिससे कि श्रावणी मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं को देवनगरी आने की एक अच्छी अनुभूति मिल सके। श्रावणी मेला को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक्शन प्लान तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया। साथ ही श्रावणी मेला के आयोजन को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को और भी बेहतर करने के उद्देश्य से किए जाने वाले कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को दिया।

श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर बेहतर प्रबंधन और आपसी समन्वय के साथ करे कार्य: नमन प्रियेश लकड़ा

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेले में सुरक्षा, स्वच्छता, विश्राम, पेयजल, बिजली ,पानी, शौचालय, स्नानागार, यातायात और स्वास्थ्य से संबंधित सारी व्यवस्थाएं पुख्ता होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर तैयारियों को ससमय अंतिम रूप दें, ताकि मेला के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक अभियन्ता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता विद्युत संचरण प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी व डीएमएफटी की टीम उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें