औघड़ पीर अजयनाथ बाबा आश्रम त्रिकुटांचल मैदान में नौ दिवसीय यज्ञ का होगा आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

औघड़ पीर अजयनाथ बाबा आश्रम त्रिकुटांचल मैदान में नौ दिवसीय यज्ञ का होगा आयोजन 

श्री श्री 1008 शिव शक्ति महारुद्र एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान की तैयारी जोरों पर 

वैदिक धर्म की रक्षा व आदर्श समाज की स्थापना यज्ञ आयोजन का मुख्य उद्देश्य : सुशोभित झा 

देवघर। जिले के त्रिकुटांचल पर्वत की तराई में स्थित सिरसा नुनथर, बसडीहा के औघड़ पीर अजयनाथ बाबा आश्रम मैदान में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, रामधुन संर्कीतन का विराट आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी यज्ञ में अहम भूमिका निभाने वाले समाजसेवी सुशोभित झा ने दी। सुशोभित झा के अनुसार औघड़ अजयनाथ बाबा की अगुआई में आयोजित यह यज्ञ गुरुवार 12 जुन से आरंभ होकर शुक्रवार 20 जुन को संपन्न होगा। श्री झा ने बताया कि देवाधिदेव महादेव से प्रेरणा लेकर इस शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ के अनुष्ठान का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 12 जुन, गुरुवार को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का श्री गणेश किया जाएगा। आगे पंचांग पूजन, मण्डप प्रवेश, अरणिमंथन, हवन, पूजन के साथ कथा प्रारम्भ होगी। 20 जुन को विशाल भण्डारा के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। सुशोभित झा ने यज्ञ आयोजन का उद्देश्य बतलाते हुए कहा कि आदर्श समाज की स्थापना, वैदिक धर्म की रक्षा, भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखना, दुराचारियों का विनाश, जनकल्याण, पर्यावरण शुद्धि, अकाल, भूकंप, महामारी और साम्प्रदायिक उपद्रवों की शांति है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें