घर से दवा लाने की बात कह निकाला युवक लापता, पुलिस दी गई सूचना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घर से दवा लाने की बात कह निकाला युवक लापता, पुलिस दी गई सूचना 

देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग से देवघर पब्लिक स्कूल के समीप रहने वाले सारवां सीएचसी में क्लर्क के पद पर पदस्थापित चितरंजन सिंह का 25 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार सिंह शुक्रवार से लापता है। इस संबंध में कुंडा थाना पुलिस को लिखित सूचना दे दी गई है। बताया जाता है कि मयंक कल दोपहर सवा बारह बजे घर से दवा लाने की बात कह शुक्रवार को निकाला था और अभी तक वापस घर नहीं लौटा है। वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था और प्रेमानंद महाराज का प्रवचन हमेशा सुनता था। वह सफेद टी-शर्ट और नीला ट्राउज़र पहना हुआ है। लापता युवक की लंबाई लगभग 5 फीट 3 इंच बताया जाता है। परिवार और आस-पास के लोगों ने हरसंभव जगहों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक मयंक का कोई सुराग नहीं मिला है। जिससे घर का माहौल बेहद दुखद बना हुआ है। परिजन रो-रो कर बेहाल हैं और हर पल उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। वह घर से साथ में मोबाइल फोन लेकर भी गया है। उसके पिता ने लोगों से मयंक कुमार के बारे में कोई जानकारी हो तो संपर्क नंबर 9006629514 पर सूचना देने की अपील की है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें