चेतना विकास का प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक शैक्षणिक कार्यक्रम संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चेतना विकास का प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक शैक्षणिक कार्यक्रम संपन्न 

कार्यक्रम में ओडिशा के 32 एनजीओ प्रतिनिधियों ने लिया भाग 

देवघर। शनिवार को स्वयंसेवी संस्था चेतना विकास ने एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक शैक्षणिक कार्यक्रम की मेजबानी की। जिसमें ओडिशा राज्य के 32 एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस शैक्षणिक दौरे का उद्देश्य चेतना विकास की संगठनात्मक विकास से जुड़ी प्रक्रियाओं और प्रणालियों को प्रत्यक्ष रूप से देखें, समझें और अपने-अपने संगठनों में अनुभव का आदान-प्रदान करें। इस अवसर पर प्रतिभागियों को चेतना विकास के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया। साथ ही संस्था की यात्रा, कार्यक्षेत्र, रणनीतियां और प्रभाव पर आधारित प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया। प्रमुख विषयों पर संवाद सत्र भी आयोजित किए गए। जिनमें वित्तीय प्रबंधन, मानव संसाधन, सुशासन, डेटा प्रबंधन, निगरानी एवं मूल्यांकन और फंडरेज़िंग एवं बाह्य सहभागिता जैसे विषय शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार एवं सचिव कुमार रंजन के द्वारा प्रतिभागियों के स्वागत से हुई। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि कैसे सशक्त संगठनात्मक ढांचा किसी संस्था की स्थायित्व और प्रभावशीलता का मूल आधार होता है। गौरतलब है कि मई 2025 में चेतना विकास ने अपनी स्थापना के 40 वर्ष पूरे किए हैं। चार दशकों से यह संस्था सामाजिक बदलाव की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य विशेषकर बाल संरक्षण, ग्रामीण विकास, महिलाओं के अधिकार, आजीविका और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कर रही है। मौके पर चेतना विकास के सचिव कुमार रंजन ने कहा कि यह शैक्षणिक दौरा न केवल ज्ञान का आदान-प्रदान है, बल्कि यह चेतना विकास की संगठनात्मक पारदर्शिता, समर्पण और नवाचार की संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम भी है। प्रतिभागी प्रतिनिधियों ने संस्था की कार्यप्रणाली से प्रभावित होते हुए इसे अपने संगठनों में लागू करने की इच्छा जताई है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें