
स्लैब गिरने से पुनासी परियोजना में काम रहे सात मजदूर घायल
देवघर। उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि पुनासी परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्य के दौरान शनिवार को स्लैब गिरने से काम कर रहे श्रमिकों को चोट आई है, जिसके पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की टीम के देखरेख में सभी को खतरे से बाहर बताया हैं और कोई हताहत नही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पुनासी डैम के स्पील्वे के गेट निर्माण में संवेदक की लापरवाही बरता जा रहा है। घायलों में सात महिला व पुरुष मजदूर शामिल हैं। संवेदक अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। घटना की सूचना जसीडीह थाना पुलिस को दिए जाने के बाद थाने की पुलिस पहुंची और इलाज के लिए घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना शाम छह बजे के आसपास का बताया जा रहा है।








