तीन दिवसीय चित्रांजलि आर्ट समर कैंप का समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीन दिवसीय चित्रांजलि आर्ट समर कैंप का समापन

बच्चों ने किया चित्रकला प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन 

समापन समारोह के गवाह बने मार्कण्डेय जजवाड़े, पवन राय, नरेन्द्र पंजियारा और पिनाकी चक्रवर्ती

देवघर। चित्रांजलि ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चित्रांजलि आर्ट समर कैंप का समापन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। मौके पर बच्चों ने चित्रकला की विविध विधाओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मार्कण्डेय जजवाड़े, पवन राय, नरेन्द्र पंजियारा और पिनाकी चक्रवर्ती उपस्थित थे। इन सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कला की ओर बच्चों की रुचि को सराहा। कैंप के अंतिम दिन एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में विभाजित किया गया। सीनियर वर्ग में मनीष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि आरव कुमार साह द्वितीय और अनायाह चावूचरिया तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर अंकुष चक्रवर्ती, द्वितीय स्थान पर मंजरि साहू और तृतीय स्थान पर राधारानी रहीं। समर कैंप को सफल बनाने में चित्रांजलि ग्रुप की संयोजिका मधुमिता दास गुप्ता की अहम भूमिका रही। उनके साथ टीम के सदस्य सुंदरम दे, प्रेम कुमार, राजवीर, माधव शर्मा, आस्था, सत्यम, काजल, आर्यन, वैष्णवी राज और आयुष अमर का भी सराहनीय योगदान रहा। चित्रांजलि आर्ट समर कैंप ने न केवल बच्चों को अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से व्यक्त करने का मंच दिया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी नई उड़ान दी। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 1

Leave a Comment

और पढ़ें