सुंदर, स्वच्छ, स्वस्थ, व्यवहारिक और सुरक्षित देवघर के संकल्प के साथ महापौर पद की दौड़ में उतरे नागेंद्रनाथ बलियासे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुंदर, स्वच्छ, स्वस्थ, व्यवहारिक और सुरक्षित देवघर के संकल्प के साथ महापौर पद की दौड़ में उतरे नागेंद्रनाथ बलियासे

 

https://nagendranath-baliyase-mayor-election-deoghar-oxygen-man

 

देवघर नगर निगम चुनाव में ‘ऑक्सीजन मैन’ के नाम से चर्चित समाजसेवी नागेंद्रनाथ बलियासे ने महापौर पद के लिए दावेदारी ठोकी। पांच सूत्री एजेंडे के साथ जनता से मांगा समर्थन।

 

देवघर नगर निगम चुनाव, नागेंद्रनाथ बलियासे, ऑक्सीजन मैन, देवघर महापौर प्रत्याशी, Deoghar Mayor Election, Jharkhand Municipal Election, Baba Baidyanath Dham News

 

 

देवघर/संवाददाता।

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर निगम चुनाव की तिथियों की औपचारिक घोषणा भले ही अभी नहीं हुई हो, लेकिन माना जा रहा है कि 27 जनवरी के बाद किसी भी दिन चुनाव कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। इसी के साथ देवघर नगर निगम क्षेत्र में महापौर और वार्ड पार्षद पद के दावेदार खुलकर सामने आने लगे हैं।

इसी क्रम में देवघर शहर के चर्चित समाजसेवी और ‘ऑक्सीजन मैन’ के नाम से पहचाने जाने वाले नागेंद्रनाथ बलियासे (बाबा बलियासे)ने देवघर नगर निगम के महापौर पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने की औपचारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि वे सुंदर, स्वच्छ, स्वस्थ, व्यवहारिक और सुरक्षित देवघर के पांच सूत्री संकल्प के साथ जनता के बीच जा रहे हैं और अब अंतिम फैसला देवघर की जनता के हाथ में है।

 

समाज सेवा से मिली पहचान, अब विकास के एजेंडे के साथ राजनीति में एंट्री

नागेंद्रनाथ बलियासे ने संवाददाता से बातचीत में कहा कि उनका राजनीतिक सफर किसी अचानक निर्णय का परिणाम नहीं है, बल्कि वर्षों की सामाजिक सेवा और जनसरोकारों से उपजी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देवघर केवल एक नगर नहीं, बल्कि विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र नगरी है, जहां हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल जैसे अभूतपूर्व संकट के दौरान उन्होंने बिना किसी पद, पहचान या स्वार्थ के जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलेंडर, भोजन और दवाएं पहुंचाने का कार्य किया। उसी समय से लोग उन्हें ‘ऑक्सीजन मैन’ के नाम से जानने लगे।

नागेंद्रनाथ बलियासे ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी राजनीति को लक्ष्य बनाकर समाज सेवा नहीं की, लेकिन जब जनता स्वयं जिम्मेदारी सौंपना चाहती है तो उससे पीछे हटना भी सही नहीं।

उनका कहना है कि अगर जनता ने अवसर दिया तो नगर निगम के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यवहारिक समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

साफ-सफाई, सड़क, नाला, पेयजल और सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

महापौर पद के लिए अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए नागेंद्रनाथ बलियासे ने कहा कि देवघर नगर निगम क्षेत्र आज भी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। खासकर श्रावणी मेला, भादो मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क व नाला निर्माण, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं में सुधार की सख्त जरूरत है।

उनका एजेंडा है कि:

नगर निगम क्षेत्र में नियमित और आपातकालीन सफाई व्यवस्था लागू हो

सभी वार्डों में सुरक्षित और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए

जलजमाव से निजात के लिए नाला और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए

श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए स्मार्ट ट्रैफिक और आपदा प्रबंधन योजना लागू हो

उन्होंने कहा कि देवघर आने वाला हर श्रद्धालु और पर्यटक यहां से सकारात्मक अनुभव लेकर लौटे, यही उनका सपना है।

 

5 रुपए में भरपेट भोजन योजना को राजनीति से दूर रखने की अपील

नागेंद्रनाथ बलियासे के पिता बाबू दा के नाम से संचालित 5 रुपए में भरपेट भोजन योजना को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यह सेवा कार्य राजनीति से प्रेरित नहीं है और न ही इसे राजनीतिक हथियार बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देवघर में इलाज, रोजगार या दर्शन के लिए बाहर से आने वाले कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें समय पर सस्ता और सम्मानजनक भोजन नहीं मिल पाता। उन्हीं जरूरतमंदों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था शुरू की गई थी और यह आगे भी निरंतर जारी रहेगी, चाहे वे चुनाव जीतें या न जीतें।

नागेंद्रनाथ बलियासे ने कहा,

“मैंने तन-मन-धन से देवघर को अपना समझकर सेवा की है। मुझे जो करना था, मैंने कर लिया। अब फैसला जनता के हाथ में है। अगर जनता ने आशीर्वाद दिया तो देवघर को एक आदर्श, सुरक्षित और स्वच्छ नगर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।”

 

 

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 36

Leave a Comment

और पढ़ें