बीएलओ व मीडिया से संवाद में मुख्य चुनाव आयुक्त ने समझाया चुनाव का गणित, ईवीएम को बताया पूरी तरह सुरक्षित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीएलओ व मीडिया से संवाद में मुख्य चुनाव आयुक्त ने समझाया चुनाव का गणित, ईवीएम को बताया पूरी तरह सुरक्षित

 

https://ceo-gnanesh-kumar-blo-media-dialogue-deoghar-evm-safe/

 

देवघर में बीएलओ व मीडिया संग संवाद कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण, बीएलओ की भूमिका और ईवीएम की सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार, बीएलओ संवाद, देवघर समाचार, मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण, ईवीएम सुरक्षित, निर्वाचन आयोग, झारखंड चुनाव खबर

 

देवघर | झारखंड | राजनीति | चुनाव

सुनील झा 

देवघर | 

 

देवघर में बीएलओ व मीडिया कर्मियों संग मुख्य चुनाव आयुक्त का संवाद कार्यक्रम

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने दो दिवसीय देवघर दौरे के दूसरे दिन सोमवार को तपोवन स्थित श्री श्री मोहनानंद प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) एवं मीडिया कर्मियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया व समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए एसआईआर और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं।

कार्यक्रम के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त परिजनों संग तपोवन पहाड़ की सैर पर भी निकले और अपराह्न करीब ढाई बजे सेवा विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

 

लोकतंत्र की रीढ़ हैं बीएलओ : मुख्य चुनाव आयुक्त

बीएलओ के साथ आयोजित बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाता सूची की शुद्धता, मतदान प्रक्रिया और गहन पुनरीक्षण की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार एक शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची है, और इस सूची को तैयार करने में बीएलओ की भूमिका सबसे अहम होती है।

उन्होंने बीएलओ को लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव तभी संभव हैं जब मतदाता सूची पूरी तरह सही हो। उन्होंने सभी बीएलओ से अपील की कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

 

 

गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर हुई विस्तृत चर्चा

संवाद कार्यक्रम में देवघर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों से आए बीएलओ ने गहन पुनरीक्षण को लेकर अपनी तैयारियों की प्रस्तुति दी।

बीएलओ प्रमिला यादव ने गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला

गुलशन परवीन ने आयु वर्ग के आधार पर ए, बी, सी और डी श्रेणियों की जानकारी दी

गीता कुमारी ने मतदाता सूची मिलान प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया

दीपम कुमारी ने आठ जांच बिंदुओं की जानकारी साझा की

राखी देवीसंगीता देवी ने घरों को सांकेतिक संख्या देने की प्रक्रिया बताई

कुमारी प्रिया ने प्रपत्र 6, 7 और 8 भरने की प्रक्रिया समझाई

रजिया खातून ने महिला मतदाताओं को माता-पिता से जोड़ने की प्रक्रिया बताई, जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त ने अत्यंत महत्वपूर्ण बताया

 

देवघर के बीएलओ की तैयारियों से आयोग संतुष्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ने देवघर के बीएलओ की कार्यशैली और तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड में जब भी गहन पुनरीक्षण की घोषणा होगी, यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुचारु ढंग से संपन्न की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही नई दिल्ली स्थित भारतीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान में देवघर के बीएलओ को प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

 

 

ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित, भ्रम फैलाना लोकतंत्र को कमजोर करना

प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ने ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मतदान यंत्र पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम की नियमित जांच, परीक्षण और सत्यापन राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया जाता है। ईवीएम पर संदेह फैलाना लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है।

 

 

देवघर-दुमका प्रवास के अनुभव साझा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने देवघर और दुमका प्रवास के दौरान बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ के दर्शन का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि बीएलओ से सीधा संवाद कर यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि झारखंड में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से संपन्न कराई जाएगी।

 

 

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड रवि कुमार, उपायुक्त देवघर नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

 

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 19

Leave a Comment

और पढ़ें