देवघर पुलिस की ओर से साइबर अपराध की रोकथाम को ले जागरूकता अभियान का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर पुलिस की ओर से साइबर अपराध की रोकथाम को ले जागरूकता अभियान का शुभारंभ

पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर मोहनपुर के मोरने गांव में चलाया गया जागरूकता अभियान 

देवघर। जिले के पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर देवघर जिले में बढ़ते साइबर अपराधी की रोकथाम को लेकर गुरुवार को मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोरने साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। मौके पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की ओर से पुलिस पदाधिकारियों का स्वागत किया और  साइबर अपराध की रोकथाम में जनसहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सिर्फ साइबर अपराध विरूद्ध जागरूक करना नहीं बल्कि यह संदेश देना था कि साइबर अपराध के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के लिए देवघर पुलिस कृतसंकल्प है।

साइबर अपराधियों को स्पष्ट संदेश देना था कि कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

मौके पर उपस्थित वरिय पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना राजा मित्रा व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्यक्रम पुलिस कप्तान के निर्देश पर साइबर अपराध के विरूद्ध जनता से सहयोग प्राप्त कर आसूचना संकलन के द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य आयोजित किया गया। साथ ही यह स्पष्ट संदेश देना था कि साइबर अपराध करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठित साइबर अपराधियों के विरुद्ध संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई व साइबर अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा साइबर अपराध की रोकथाम के लिए टाल फ्री नंबर 1930 के संबंध में प्रचार प्रसार किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी व ग्रामीण

कार्यक्रम में उपरोक्त लोगों के अलावा देवघर साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक कृष्णदत्त झा, मोहनपुर के थाना प्रभारी प्रिय रंजन, साइबर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात कुमार, साइबर थाना के आरक्षी सरोज कुमार झा, मोरने के उप मुखिया प्रतिनिधि मो फिरोज, पंचायत समिति सदस्य नौशाद अंसारी, वार्ड सदस्य बरकत अंसारी, जगदीश राय, लतासारे के वार्ड सदस्य इब्राहिम अंसारी, मो बदरूद्दीन, नसीम अंसारी, बासुदेव राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें