
चाईबासा में ग्रामीणों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
देवघर। बीते 27 अक्टूबर को चाईबासा के तांबो चौक के पास शहर के नो एंट्री की मांग कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के इशारे पर देर रात में बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज एंव आंसू गैस के गोले छोड़ने के दमनकारी रवैये के विरोध में भाजपा देवघर जिला कमेटी की ओर से मंगलवार को टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय कर रहे थे।
आवाज को दबाने के लिए सरकार कितना नीचे गिर सकती है वह जनता देख रही है
उन्होंने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से झारखंड अशांत हो गया है। अगर कोई अपने अधिकार की बात करता है तो उस पर लाठियां बरसाई जाती है, आंसू गैस के गोले छोड़े जाते हैं। आवाज को दबाने के लिए यह सरकार कितना नीचे गिर सकती है वह जनता देख रही है। इस सरकार में ना महिला सुरक्षित ना बहन सुरक्षित ना आदिवासी सुरक्षित चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला है।
कार्यक्रम में शामिल लोग
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव जजवाड़े, जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय, गौरीशंकर शर्मा, विजया सिंह, डॉ राजीव रंजन, उमाशंकर प्रजापति, सचिन सुल्तानिया, विनय चंद्रवंशी, प्रो राजीव रंजन सिंह, आशीष दुबे, तुफान महथा, धनंजय तिवारी, जूनियर बाबूलाल मरांडी, धनंजय खवाड़े, सौरभ सुमन, जयकुमार मिश्रा, रिंकू सिंह, सीएन दुबे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।









