नगर आयुक्त ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर आयुक्त ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा 

रविवार तक सभी आवश्यक सुविधाएं नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

दुर्गा पूजा के बाद किया जाएगा स्वच्छ पूजा पंडाल की घोषणा 

देवघर। शनिवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित कुमार सिन्हा नगर निगम टीम के साथ शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं नगर प्रबंधक प्रकाश कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने कृष्णापुरी पूजा पंडाल, बिलासी दुर्गा पूजा पंडाल, गौशाला दुर्गा पूजा पंडाल, आरएल सर्राफ दुर्गा पूजा पंडाल एवं बेला बगान दुर्गा पूजा पंडाल का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने संबंधित पूजा समिति के सचिव एवं अध्यक्ष से मुलाकात कर नगर निकाय से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। पूजा समितियों ने नगर आयुक्त को अपनी आवश्यकताओं से अवगत कराया, जिसके आलोक में नगर आयुक्त ने तुरंत आवश्यक निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पूजा पंडाल में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएं ताकि कचरे का निष्पादन व्यवस्थित ढंग से किया जा सके। इसके साथ ही प्रतिदिन सफाई एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सफाई टीम नियमित रूप से तैनात रहेगी। इसके अलावा नगर आयुक्त ने पूजा पंडालों के आसपास, पानी टैंकर की उपलब्धता, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा चलंत शौचालय लगाने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी सुविधाएं कल रविवार तक उपरोक्त सभी पूजा पंडालों में उपलब्ध करा दी जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा देवघर की आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। ऐसे में नगर निगम का दायित्व है कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पंडाल के आसपास स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त रहे तथा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने नगर निगम की सक्रियता और तत्परता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नगर आयुक्त के सहयोग से इस बार दुर्गा पूजा उत्सव श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं युक्त रहेगा। यह कदम न केवल पूजा पंडालों की स्वच्छता और सुविधा सुनिश्चित करेगा बल्कि श्रद्धालुओं के लिए सुखद और सुरक्षित वातावरण भी तैयार करे। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पूजा पंडाल के निरीक्षण हेतु निगम के द्वारा एक समिति का गठन किया गया है, जो पूजा के दौरान भ्रमण कर समितियों के द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करते हुए स्वच्छ पूजा पंडाल की सूची पूजा के दौरान तैयार किया जाएगा। साथ ही देवघर नगर निगम द्वारा पूजा के बाद स्वच्छ पूजा पंडाल की घोषणा किया जाएगा। टीम के नोडल पदाधिकारी नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास की देखरेख में पूजा के दौरान कार्य कर रही है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें