शहर के तीन बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, पंडित जी के कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ घर-घर तक पहुंचना है: राकेश नरौने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहर के तीन बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पंडित जी के कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ घर-घर तक पहुंचना है: राकेश नरौने 

देवघर। गुरुवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती चहुंओर मनाई जा रही है। इसी सिलसिले में देवघर शहर के बुथ संख्या 303, 304, 305 पर मनाई गई। मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा किए गए कार्यों को हम सभी को आगे बढ़ाना है और घर-घर तक पहुंचना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ काल के संस्थापक सदस्य थे और पार्टी के रीड थे। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो इसमें पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत है। इस अवसर पर भाजपा के पंकज सिंह भदोरिया, विजया सिंह, अमनदीप गोलू, राजेश नरौने, सचिन सुल्तानिया, अरविंद झा, प्रदीप वर्मा, आशीष कुमार, सुबोध प्रसाद, सुखदेव ठाकुर, राम प्रसाद वर्मा, राजू राम, इंद्रदेव सिंह, प्रताप दुबे, सोमेश पंडित, शंभू सिंह सहित लोग उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 4

Leave a Comment

और पढ़ें