डिवाईन पब्लिक स्कूल व मां ललिता देवी विद्या विहार संस्थान द्वारा सेवा कार्य संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

डिवाईन पब्लिक स्कूल व मां ललिता देवी विद्या विहार संस्थान द्वारा सेवा कार्य संपन्न 

सदर अस्पताल में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण व चांदडीह वृद्धा आश्रम में किया गया सेवा कार्य

देवघर। रविवार को स्थानीय नंदन पहाड़ रोड स्थित डिवाईन पब्लिक स्कूल द्वारा मां ललिता देवी विद्या विहार संस्थान के बैनर तले सदर अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण चांदडीह वृद्धा आश्रम में सेवा कार्य किया गया। संस्थान की सचिव ममता किरण के नेतृत्व  में स्कूल के बच्चों को ना केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि जरूरतमंदों व गरीबों की सेवा के लिए भी हमेशा आगे रहता है। सचिव ने जानकारी दी कि अस्पताल परिसर में नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने का हमारा उद्देश्य वैसे मरीजों और उनके परिवार वालों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना रहता है, जिनके पास भोजन पकाने की सुविधा नहीं है। सदर अस्पताल के अलावा चांदडीह वृद्धा आश्रम में भी सेवा कार्य किया गया।

मौके पर वृद्धों के बीच चप्पलों का वितरण व बच्चों के बीच कपड़े व चप्पलों का वितरण किया गया। सभी को नास्ता भी कराया गया और सभी का आशीर्वाद विद्यालय को प्राप्त हुआ। इस बाबत विद्यालय की सचिव ने कहा कि समाज के लिए विद्यालय के तरफ से इस तरह के योगदान से हमें ख़ुशी मिलती है। लोगों के चेहरे पर कुछ पल कि मुस्कान से हमारा उत्साह बढ़ता है। हमारा प्रयास रहता है कि समाज के लिए हमसे जितना हो सकता है हम मदद कर सकें। मां ललिता देवी विद्या विहार संस्थान के बैनर तले डिवाईन पब्लिक स्कूल लगातार कई वर्षों से समाज के लिए अपनी सेवा देता आ रहा है और आगे भी निरंतर जारी रखेगा।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें