
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक कल से, तैयारी पूरी
जसीडीह के एक्सक्लूसिव गार्डन में 1 व 2 सितंबर को जुटेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई दिग्गज
देवघर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक कल से जसीडीह के एक्सक्लूसिव गार्डन में आयोजित होगा। बैठक की तैयारी को लेकर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा सहित मोर्चा के आला नेता देवघर पहुंच चूके हैं और बैठक की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। बैठक को लेकर देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जसीडीह के एक्सक्लूसिव गार्डन में 1 व 2 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई दिग्गज उपस्थित होंगे। बैठक में भाग लेने के लिए शेष नेताओं के कल सोमवार सुबह तक देवघर पहुंचने की संभावना है। भाजयुमो देवघर जिलाध्यक्ष आशीष दुबे अपनी टीम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने बताया 1 और 2 सितंबर को दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एक्सक्लूसिव गार्डन जसीडीह में की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेता और प्रदेश के नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम को लेकर शहर को भाजपा झंडा व बैनर से पाट दिया गया है। भाजयुमो कार्यकर्ता दिन रात एक कर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। बैठक में संगठन की मजबूती व सिद्धांत सहित जन जन तक संगठन की पहुंच बनाने जैसे विषयों सहित अन्य विषयों पर मंथन किया जाएगा बैठक में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।









