
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 1 व 2 सितंबर को देवघर में
बैठक की तैयारी को ले भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष देवघर में कैंप
देवघर। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष आशीष दुबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य उपस्थित भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज की रही। प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने बताया आगामी 1 और 2 सितंबर को दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एक्सक्लूसिव गार्डन जसीडीह में की जाएगी। बैठक की तैयारी को ले वह देवघर में कैंप कर रहे हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेता और प्रदेश के नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इस विषय पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मोर्चा देवघर जिले के कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मंच का संचालन प्रभाकर शांडिल्य ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा ज़िलाध्यक्ष सचिन रमानी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, प्रदेश मंत्री संजीव पटेल, संथाल परगना प्रभारी रविंद्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, संतोष पासवान, विनय चंद्रवंशी, पूर्व भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष अतुल सिंह, धनंजय खवाड़े, सीएन दुबे, सौरभ कश्यप, विष्णु राउत, सोनधारी झा, मनोज मिश्रा, सौरभ कश्यप, बमबम दुबे, गौतम मंडल, भूषण सोनी, सत्यम भैया, कुंदन राज, राजनंदन शाही, अमित कुमार, निर्मल मिश्रा, अंशदेव राजपूत, दशरथ दास, नीरज प्रकाश, आशीष केशरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई भाजपा नेता
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 1 व 2 सितंबर को जसीडीह के एक्सक्लूसिव गार्डन में आयोजित है। बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता सहित अन्य जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक की तैयारी को लेकर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज सहित अन्य भाजयुमो नेता देवघर में कैंप कर रहे हैं।









