श्रील फाउंडेशन ने की किचन गार्डन की शुरुआत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घर का बगीचा हर घर, हरा-भरा आंगन

श्रील फाउंडेशन ने की किचन गार्डन की शुरुआत

देवघर। श्रील फाउंडेशन ने देवघर के कल्याणपुर में घर का बगीचा (किचन गार्डन) मुहिम की शुरुआत की है। इस पहल के तहत 13 परिवारों को जोड़ा गया है। इस परियोजना की खासियत यह है कि इसमें ग्रामीण अपने घरों से निकलने वाले नहाने का पानी, रसोईघर से निकलने वाला पानी एवं घरेलू नाली की निकासी को बर्बाद करने के बजाय फायदेमंद रूप में उपयोग कर रहे हैं। जल निकासी मार्ग से जोड़कर आंगन में छोटे-छोटे बगीचे तैयार किए गए हैं, जिनमें स्वतः पानी का प्रवाह होता रहेगा। इन बगीचों में मिर्च, धनिया, बैंगन, मूली, टमाटर और पालक जैसी पौष्टिक सब्ज़ियां उगाई जा रही हैं। बर्बाद होने वाला पानी अब उपयोगी साबित हो रहा है। परिवारों को घर पर ही ताज़ी व रसायनमुक्त आर्गेनिक सब्ज़ियां मिल रही हैं। ग्रामीणों की बाजार पर निर्भरता कम हो रही है। बिना अतिरिक्त खर्च या मेहनत के पोषणयुक्त सब्ज़ियां उपलब्ध हो रही हैं। स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों में सुधार होने के साथ कई तरह के लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। श्रील फाउंडेशन की टीम ने ग्रामीणों को बीज और पौधों का वितरण करने के साथ-साथ उन्हें किचन गार्डन तकनीक और जल संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि घर का बगीचा परियोजना का उद्देश्य है कि हर परिवार अपने आंगन को हरा-भरा बनाए और पोषण, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे।श्रील फाउंडेशन द्वारा यह मुहिम आगे भी ग्रामीण क्षेत्रों में जारी रहेगा।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें