झारखण्ड लोकल वॉडीज इम्प्लांज फ़ेडरेशन के बैनर तले देवघर नगर निगम के सफाई मित्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखण्ड लोकल वॉडीज इम्प्लांज फ़ेडरेशन के बैनर तले देवघर नगर निगम के सफाई मित्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 

हड़ताल की वजह से शहर में सफाई कार्य प्रभावित

देवघर। शनिवार को मांगों को लेकर झारखण्ड लोकल वॉडीज इम्प्लांज फ़ेडरेशन के बैनर तले देवघर नगर निगम के सफाई मित्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सफाई कर्मी चले गये है। हड़ताल की वजह से शहर में सफाई कार्य प्रभावित हुआ। नगर निगम एजेंसी के माध्यम से सफाई कार्य करने में जूटा है। मांगों के समर्थन में फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल के नेतृत्व में आज पहले दिन नगर निगम डिपो परिसर से विशाल प्रदर्शन निकल कर मुख्य मार्गो से हो कर नगर निगम कार्यलय पहुंच कर सभा मे तब्दील हो गया‌ सभा को संबोधित करते हुये अध्यक्ष संजय मंडल कहा है कि दैनिक कर्मियों और नियमित कर्मियों का बकाया इपीफ, पीफ और एमएसीपी का निर्धारण हो जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। नगर आयुक्त से फ़ेडरेशन के प्रतिनिधि के साथ वार्ता चला पर मांगो को लेकर सहमति नहीं बनी। इपीएफ में मात्र 35 लाख बकाया राशि देने, पीफ में एक हप्ते में 20 लाख देने की बात नगर आयुक्त द्वारा परस्तव दिया गया, लेकिन फेडरेशन एक मुस्त बकाया राशि की मांग पर अड़ा रहा और सहमति नहीं बन पायी। जिसकारण फेडरेशन ने अनिश्चित कालीन हड़ताल जाने का निर्णय लिया है। महासचिव रौशन राम ने कहा है की बार बार नगर आयुक्त के झूठा आश्वासन से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। ज़ब तक कर्मचारियों के मांग मानी नहीं जाती है हम हड़ताल में रहेगें। उपाध्यक्ष बिरजू राम ने कहा है कि एमएसीपी निर्धारण आज तक नहीं हुआ है। ज़बकी कार्यलय कर्मी समय समय पर अपना एमएसीपी का लाभ ले चूका है। ये भेद भाव सफाई कर्मचारी के साथ किया गया गया है‌। सभा की उपाध्यक्ष सुनील राम, संगठन सचिव प्रदीप राम, पप्पु धपरा, बबलू राम, लखन हरिजन, किशन राम, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, चंदन राम, सचिव सुनील माहो, शेखर राम, दीपक राम, मुन्ना अंसारी सहित सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें