इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर महिला स्वास्थ्य पर दे रहा है जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर महिला स्वास्थ्य पर दे रहा है जोर

रोहिणी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लगाया गया स्वास्थ्य जागरूकता व जांच कैंप 

देवघर। इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में रोहिणी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के महिलाओं व छात्राओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु  स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। कैंप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा के पल्लवी व दंत रोग विशेषज्ञ डा चेतना भारती ने सभी छात्रों का चेक अप किया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा ने डा चेतना भारती डा के पल्लवी को पौधा देकर अभिवादन किया। मौके पर सभी छात्राओं को सही एवं संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं व महिलाओं का तरह-तरह का टेस्ट एवं जांच करवाया गया। जिसमें किसी में खून की कमी (एनीमिया) के व आयरन की कमी के लक्षण देखने को मिला। मौके पर डॉ के पल्लवी ने बताया कि आयरन की कमी को हम कैसे पूरा किया जा सकता है। हमें सही संतुलित आहार लेना चाहिए। डॉक्टर ने सलाह दी की समय समय पर अपनी दवाई ले। जिन लड़कियों में खून की कमी होगी उन्हें डॉक्टर की सलाह से दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ चेतना भारती ने छात्रों को दांतो का बारी बारी से चेक अप किया। साथ ही एवं दांतों की साफ सफाई के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। साथ ही दोनों डॉक्टरों ने कस्तूरबा की बच्चियों को मुफ्त चेक अप का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, रश्मि रंजन झा, निशा गुप्ता, नमिता भगत, निशा जयसवाल आदि सदस्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की मुख्य इंचार्ज इंदिरा मिश्रा  कर्मचारी और छात्राओं का पूरा सहयोग रहा। उक्त जानकारी क्लब की एडिटर बेबी रोमा ने दी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें