अंकित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने रांची रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंकित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने रांची रवाना 

झारखंड टीम में चयन होने पर अध्यक्ष सहित अन्य दी बधाई 

देवघर। झारखंड की राजधानी रांची में कल 21 से 24 अगस्त तक आयोजित अंडर 23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने अंकित कुमार इंटरसिटी एक्सप्रेस से बुधवार को रांची रवाना हुए। उक्त जानकारी देते हुए देवघर जिला कुश्ती संघ के सचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि अंकित कुमार ने पिछले दिनों लोहरदगा मे आयोजित अंडर 23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 79 किलो फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता था‌। जिस आधार पर उसका चयन झारखंड टीम में हुआ। इससे पहले भी अंकित विद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। इसके उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन, अमित कुमार, कौशल सिंह, आशा कुमारी, संजय वर्मा, अभिजीत सिंह, मनोरंजन सिंह, रौनक सिन्हा, आशीष पांडेय, सुनीता कुमारी आदि ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दिया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 10

Leave a Comment

और पढ़ें