हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित 

देवघर। हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को देवघर नगर निगम द्वारा मातृ मंदिर स्कूल एवं संत मैरी स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वच्छता एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े विषयों पर सक्रिय भागीदारी दी। नगर सह प्रशासक रोहित सिन्हा के निर्देशानुसार सहायक नगर आयुक्त रणजीत कुमार सिंह एवं गौरव कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं नगर निगम के पदाधिकारियों ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें