झारखंड आंदोलन व अलग राज्य बनाने में शिबू सोरेन का अहम योगदान: डॉ राजीव रंजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड आंदोलन व अलग राज्य बनाने में शिबू सोरेन का अहम योगदान: डॉ राजीव रंजन 

देवघर। झारखंड आंदोलन व झारखंड अलग राज्य के पुरोधा पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को जिले में शोक की लहर है। शोक संवेदना व्यक्त करने का तांता लगा हुआ है। इसी सिलसिले में शोक व्यक्त करते हुए नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड कुर्मी महासभा देवघर के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन कहा कि दिशुम गुरु शिबू सोरेन का आकस्मिक निधन की खबर से झारखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है। झारखंड आंदोलन व अलग राज्य बनाने में शिबू सोरेन का अहम योगदान है। वह दलित, शोषित और गरीब सहित आदिवासी वर्ग के मसिहा थे। महाजनी प्रथा को लेकर उन्होंने छोटानागपुर के रास्ते संथाल परगना में आंदोलन छेड़ा और उन्हें महाजनों के चंगुल से मुक्त कराया था। दिशुम गुरु शिबू सोरेन के योगदान को झारखंड कभी नहीं भुला सकता है। वह हम सबों के मार्गदर्शक थे। ईश्वर अपने श्रीचरणों में शिबू सोरेन को स्थान देकर उनकी आत्मा को शांति दे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 3

Leave a Comment

और पढ़ें