
श्रावणी मेला में राष्ट्रीय महिला आयोग कर रहा है कांवरियों की सेवा
शिवलोक परिसर में लगाए गए निःशुल्क परामर्श स्टॉल से दी जा रही है कानूनी जानकारी
देवघर। स्थानीय शिवलोक परिसर में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा निःशुल्क परामर्श स्टॉल कानूनी जागरूकता व कांवरियों की सहायता के लिए स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल के माध्यम से बाबाधाम पहुंचे श्रद्धालु एवं क्षेत्र की लोगों कि कानूनी जागरूकता हेतु कई तरह के पठन पाठन सामग्री के तहत पर्चा, फोल्डर, लिफलोट आदि का वितरण किया जा रहा है। जिसे अध्ययन कर पीड़ित व प्रताड़ित महिलाओं एवं बच्चों को न्याय का रास्ता मिल सके। बता दें कि जानकारी के अभाव में बच्चे और महिलाएं अपनी अधिकार और न्याय के प्रति सचेत नहीं हो पाती है और वह आए दिन मुसीबतों के मकर जाल में उलझ जाती है। राष्ट्रीय महिला आयोग के सफल प्रयास से परामर्श व कानूनी जानकारी पठन पठान सामग्री से स्टॉल से दी जा रही है। वह महिलाओं व बच्चों के लिए मिल हो रहा है। भविष्य में भी होगा सामग्री में महिलाओं ओर बच्चों के खिलाफ अपराधों पर एक नया अध्याय जोड़ा गया है। आम लोगों तक संदेश पहुंचे इसके लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा कराई जा रही है ताकि जागरूक और सशक्त हो सके। इसके अलावा स्टॉल से कांवरिया के बीच शुद्ध पेयजल, दवाई एवं व्यथित आर्थिक सहयोग किया जाता है। दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग कि सदस्य ममता कुमारी स्टॉल पर आई तथा बेहतर कार्य करने हेतु स्वय सेवकों का हौसला बढ़ाया।आए दिन स्टॉल पर अधिवक्ता, स्वयं सेवी संस्था, समाजसेवी, पीआरआई सदस्य, डॉक्टर, बुद्धिजीवी, युवक, युवती व ग्रामीण लोगों का आना जाना लगा रहता है। स्टॉल के संचालन में संध्या, बंदना, सरिता, पुजा, शुभम, सन्नी, शुभम आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उक्त आशय की जानकारी कीर्ति संस्था की सचिव मीरा सिंह ने दी।









