


भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक व उप सचेतक बनने पर विधायकों को बधाई देने का सिलसिला शुरू
केंद्रीय नेतृत्व के भरोसा पर तीनों विधायक खरा उतरने का प्रयास करेंगे: नारायण दास
पार्टी ने इस बदलाव के जरिए संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है: रंधीर सिंह
देवघर। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के शुरू होने से पहले झारखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश भाजपा ने झारखंड विधानसभा में संगठनात्मक फेरबदल कर नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने हटिया विधायक नवीन जायसवाल को विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक बनाया है। जबकि धनबाद विधायक राज सिन्हा और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो को उप सचेतक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उक्त मनोनयन पर जिला भाजपा की ओर से तीनों विधायकों को बधाई देने के साथ जनमानस के हक हकुक की लड़ाई लड़कर जनता की आवाज बुलंद व संगठन को मजबूत होने का भरोसा जताया गया है। मुख्य सचेतक विधायक नवीन जायसवाल, उप सचेतक विधायक राज सिन्हा व नागेन्द्र महतो को बधाई देते हुए पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है। उस पर तीनों विधायक खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। पूर्व विधायक रंधीर सिंह ने तीनों विधायक को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने इस बदलाव के जरिए संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
संगठन की मर्यादा और अनुशासन के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे: सचिन रवानी
भाजपा देवघर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि संगठन की मर्यादा और अनुशासन के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन तीनों विधायक कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
विधानसभा में जनमानस की आवाज बनेंगे: रीता चौरसिया
भाजपा नेत्री रीता चौरसिया ने कहा कि पार्टी के तीनों विधायक विधानसभा में जनता के हक हकुक की लड़ाई लड़कर जनमानस की आवाज बनेंगे। जिससे संगठन को मजबूत बनेंगे। पार्टी ने सही समय पर सही निर्णय लिया है।
विशेषकर महिलाओं और युवाओं की आवाज को विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे: डॉ राजीव रंजन
नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ राजीव रंजन ने कहा कि विधायक नवीन जायसवाल, नागेन्द्र महतो, राज सिन्हा अनुभवी विधायक हैं। तीनों विधायक को विधानसभा में आवाज बुलंद करने के तौर तरीके से वाकिफ हैं। राज्य की जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं की आवाज को विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे।
बधाई देने वालों में ये भी हैं शामिल
उपरोक्त लोगों के अलावा बधाई देने वालों में भाजपा नेता संजीव जजवाड़े, संतोष उपाध्याय, गंगा नारायण सिंह, अधीरचंद्र भैया, राकेश नरौने, डॉ राजीव रंजन सिंह, अमृत मिश्रा, दिलीप सिंह, आशीष दुबे, विनय चंद्रवंशी, दीपक केसरी, बलराम पोद्दार, सुनीता सिंह, विजया सिंह, प्रज्ञा झा, अलका सोनी, कुसुम सिंह, संध्या कुमारी, मीना झा, लक्ष्मी देवी, सुधीर सिंह, पवन पांडेय, बबलू पांडेय, मुन्ना हजारी, अनिरुद्ध झा, रामनारायण सिंह, संजय राय, जुनियर बाबूलाल मरांडी, संतोष मुर्मू, सचिन सुल्तानिया, गौतम राय, सुनील मंडल, त्रिपुरारी दास, उचित राय, अशोक यादव, सौरभ कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।









