
कांवरियों की सेवा में जूटा रहा पथ प्रमंडल देवघर
कांवरियों की सेवा भगवान शिव की सेवा के समान : कार्यपालक अभियंता
देवघर। श्रावणी मेला के दूसरी सोमवारी को बाबानगरी देवघर में शिव भक्त कांवरियों का जनसैलाब जलार्पण के लिए उमड़ पड़ा। कांवरियों की सेवा करने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ आम जनमानस जूटा रहा। इसी सिलसिले में पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल देवघर के द्वारा निःशुल्क बोल बम कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। मौके पर कतारबद्ध कांवरिया श्रद्धालुओं के बीच फल, जल, निंबु पानी, शरबत, चाय, फलाहारी जलेबी का वितरण किया गया। सेवा शिविर में सभी पदाधिकारी, कर्मचारी बोल बम कांवरियों की सेवा में लगे हुए रहे। मौके पर कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार महतो ने बताया कि शिव भक्त कांवरियों की सेवा शिव की सेवा के समान है। कांवरियों की सेवा करने से आनंद की अनुभूति होती है। सहायक अभियंता व कनिय अभियंता राजीव कुमार, महेश कुमार सिंह, विवेक कुमार, राजेश मंडल, नागेंद्र कुमार, राजाराम सिंह, संजय तिवारी, प्रदीप, संतोष कुमार, बालमुकुंद कुमार आदि लोग उपस्थित थे।










