श्रावणी मेला के सफल संचालन को ले उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रावणी मेला के सफल संचालन को ले उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक

पार्किंग व्यवस्था के साथ होल्डिंग पॉइंट को रखे सुदृढ़: नमन प्रियेश लकड़ा 

रात्रि समय में बारिश को देखते हुए क्यू काम्प्लेक्स में श्रद्धालुओं को करे होल्ड

देवघर। बुधवार को राजकीय श्रावणी मेला के मद्देनजर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में परिसदन के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने श्रावण मास को लेकर की गई तैयारियों व सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने यातायात व्यवस्था, ड्रॉप गेट, वाहनों के सुचारू आवागमन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया, ताकि यातायात संबंधित असुविधा न हो। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला को लेकर कोई भी समस्या आ रही है, तो आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आ रही समस्याओं का निराकरण करें। उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। साथ ही वायरलेस के सही इस्तेमाल एवं बाह्य अर्घ्य से जलार्पण करने वाले लाइन को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और दुरुस्त रखने को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त पियूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें