गायत्री परिवार द्वारा 28 वां कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गायत्री परिवार द्वारा 28 वां कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन

देवघर। श्रावण मास की पहली सोमवारी को बाबाधाम देवघर में शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। लाखों शिवभक्त कांवरिया उत्तरवाहिनी गंगा सुल्तानगंज से 105 किमी की पैदल यात्रा कर मनोकामना लिंग जलार्पण करने देवघर पहुंचते हैं। इसी सिलसिले में आज विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में गायत्री परिवार सदस्य, मोहल्लावासी तथा सनातनी श्रद्धालुओं के सहयोग से बीएड कालेज रोड स्थित महेंद्र भाई घर के सामने नि: शुल्क शरबत सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर का उद्घाटन गायत्री शक्तिपीठ डाबरग्राम मुख्य प्रबंध ट्रस्टी देवनारायण रजक तथा देवघर जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय द्वारा संयुक्त रूप से कांवरियों को शरबत पिलाकर किया गया। सेवा के स्वरूप की जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय ने बताया कि शरबत सेवा शिविर का यह 28 वां वर्ष है। श्रावण मास में द्वादश ज्योतिर्लिंग, मनोकामना लिंग,बाबाबैद्यनाथ के दर्शन को आनेवाले कांवरियों की सेवा, सुविधा के लिए शिविर लगाया गया है। शिविर के स्वयंसेवी कार्यकर्ता श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव से कांवरियों की सेवा में नि: शुल्क शीतल पेय जल, नींबू पानी, नींबू शरबत,फल उपलब्ध करा रहा है। कांवरियों की सेवा साक्षात भगवान शिव की सेवा है। कांवरिया सेवा शिविर के सफल संचालन में शिविर समन्वयक महेंद्र प्रसाद यादव, सहायक ट्रस्टी जितेन्द्र कुमार, राम उदार सिंह, हासो राम, ब्रह्मचारी ज्ञान प्रकाश, रामप्रसाद यादव, रामचन्द्र वर्मा, श्यामा देवी, सविता रानी, कुसुम बहन, संध्या सिंह, फागु मंडल आदि स्वयंसेवी कार्यकर्ता तन-मन से सेवारत हैं।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें