इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के नि: शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के नि: शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ

उप विकास आयुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य ने दीप जलाकर किया उद्घाटन 

देवघर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में रविवार को इंडियन रेडक्रास सोसायटी के नि: शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन प्रथम सोमवारी के पूर्व संध्या पर उप विकास आयुक्त देवघर पीयूष सिन्हा, रेडक्रॉस उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सारवां रजनीश कुमार, रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, महिला प्रतिनिधि ममता किरण, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, सुरेश शाह, सुरेशानंद झा, अभिषेक नेवर, राकेश कर्महे, देवनन्दन झा, उमा छावछरिया, विजय प्रताप सनातन द्वारा सामूहिक रूप से दीप जलाकर  किया। मौके पर अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पौधा प्रदान कर किया गया। मौके पर जानकारी देते हुए रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल ने बताया कि इस एक माह तक चलने वाले निःशुल्क सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को पेयजल, शरबत, फलाहार, सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, महिला प्रतिनिधि ममता किरण, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, सुरेश शाह, सुरेशानंद झा, अभिषेक नेवर, राकेश कर्महे, उमा छावछरिया, देवनन्दन झा, विजय प्रताप सनातन, आजीवन सदस्य राजू वर्मा, प्रियांशी जायसवाल, ज्योति जायसवाल, ज्योति कुमारी, राकेश सिंघानिया,कृष्णव नेवर,अभिजीत कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें