
झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मांगों जल्द कारवाई करने का आश्वासन दिया
देवघर। मंगलवार को झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला सचिव अरुण प्रसाद यादव व कोषाध्यक्ष सौरभ रिचर्ड के नेतृत्व में सर्किट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मिला और मांग पत्र सौंप कर वेतन भुगतान सहित हटाए गए कर्मियों को वापस रखने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने इनकी मांगों को सुना और जल्दी कारवाई का आश्वासन दिया। साथ ही मेले में इमानदारी पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। संघ की प्रमुख मांगों में 2211 शीर्ष के कर्मचारियों के मार्च 2025 से बकाये वेतन का भुगतान कर इनके वेतन के समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की। प्रशिक्षण के उपरान्त एक वर्ष की बॉन्ड सेवा पर नियुक्त पारा मेडिकल कर्माचारियों के मार्च 2025 से बकाया मानदेय का भुगतान। डीएमएफटी मद से हटाए गए कर्मियों को पुनः दैनिक पारिश्रमिक पर बहाल करने की मांग की गई। ज्ञात हो कि आवश्यकता नहीं होने की बात कह इन्हें सेवा से हटाया गया है लेकिन इनके हटाए जाने के बाद संबंधित संस्थानों के द्वारा लगातार एएनएम की मांग की जा रही है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के सभी मदों के दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।







