श्रावणी मेला में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त की समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रावणी मेला में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त की समीक्षा बैठक 

किसी क्षेत्र से सफाई या कूड़ा उठाव की शिकायत प्राप्त होती है तो 6 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए कूड़ा उठाव सुनिश्चित किया जाए

देवघर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों के तहत मंगलवार को देवघर नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में सफाई शाखा एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी एमएसडब्ल्यूएम के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर आयुक्त के साथ उप नगर आयुक्त, दोनों सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक प्रकाश कुमार मिश्रा, नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास, सफाई निरीक्षक – सह- फूड इंस्पेक्टर प्रेम राज, सुपरवाइजर पिंटू कुमार राय, सभी वार्ड जमादार, तथा एजेंसी से जयप्रकाश कुमार एवं पिंटू कुमार यादव उपस्थित थे। बैठक में नगर आयुक्त ने मुख्य बिंदु एवं निर्देश दिया। जिसमें देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा को सर्वोपरि माना गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। साथ ही शहर के सामान्य साफ-सफाई कार्य भी पूर्ववत एवं व्यवस्थित ढंग से जारी रहें। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि नागरिकों को किसी भी तरह की सफाई संबंधी परेशानी न हो। सभी वार्ड जमादार एवं एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कूड़ा उठाव कार्य समय पर सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी क्षेत्र से सफाई या कूड़ा उठाव की शिकायत प्राप्त होती है तो 6 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए कूड़ा उठाव सुनिश्चित किया जाए। सभी वार्ड जमादारों को अपने-अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रावणी मेला के दौरान शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार तीनों पालियों (शिफ्टों) में सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि 24 घंटे सफाई बनी रहे। शहर में संक्रमण नियंत्रण के लिए नियमित अंतराल पर चूना, ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए सफाई शाखा को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बैठक के माध्यम से नगर ओनिगम द्वारा यह स्पष्ट संकेत दिया गया कि श्रावणी मेला के दौरान स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता में है और इस दिशा में सभी विभागों के बीच समन्वय से कार्य किया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि देवघर शहर की स्वच्छ छवि बनाए रखना ही हमारा उद्देश्य है और इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें