नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरसा गांव में सुनी पीएम मोदी के मन की बात का 123 वां एपिसोड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरसा गांव में सुनी पीएम मोदी के मन की बात का 123 वां एपिसोड 

कार्यक्रम में मौजूद थे पूर्व विधायक नारायण दास, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता 

देवघर। रविवार को आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने देवघर के मानिकपुर के सरसा गांव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मन की बात का 123 वां एपिसोड सुना। मौके पर उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को करते हैं और जनता के बीच किए गए कार्यों को बतलाते हैं, जो कार्य करना है उन्हें भी कहते हैं। साथ ही जनता की भी सुनते हैं। इस बार पीएम मोदी ने कहा योग दिवस के उपलक्ष पर पूरे भारतवर्ष में काफी संख्याओं में लोगों ने बढ़-चढ़कर योग किया। पर्यावरण पर भी लोगों ने जागरूकता दिखलाई और पेड़ पौधों को भी लोगों ने लगाया धर्म के क्षेत्र में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ले रहे हैं। जैसा की मानसरोवर यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। लोग बहुत ही बढ़-चढ़कर इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। जितने लोग यात्रा में जाते हैं उससे कई ज्यादा लोग यात्री की सेवा करते हैं। जगह-जगह सेवा समिति लगाकर पाठशाला खोलते हैं, मेडिकल व्यवस्था लंगर लगाते हैं, भोजन करते हैं ताकि यात्रियों को श्रद्धालुओं को आराम करने में दिक्कत ना हो। इसलिए बड़े-बड़े टेंट की व्यवस्था करते हैं आज हमारा भारत बहुत आगे बढ़ गया है और आगे बढ़ाने की अभी हमें जरूरत है। प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के अलावा पूर्व विधायक नारायण दास, जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, पंकज सिंह भदोरिया, सचिन सुल्तानिया, मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, कार्यालय मंत्री धनंजय तिवारी, विपिन देव, नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, डॉ राजीव रंजन सिंह, दिलीप सिंह, अमनदीप गोलू, उमाशंकर प्रजापति, सौरभ कश्यप, अंश देव राजपूत, ओंकार दास, उचित राय सहित अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें