जब समाज सशक्त होगा तो हम स्वयं सशक्त बनेंगे: डॉ राजीव रंजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड कुर्मी महासभा की बैठक में युवा प्रकोष्ठ कमेटी का हुआ विस्तार 

सचिव मुन्ना राउत सचिव व विकाश राउत चूने गए मीडिया प्रभारी 

जब समाज सशक्त होगा तो हम स्वयं सशक्त बनेंगे: डॉ राजीव रंजन 

देवघर। रविवार को झारखंड कुर्मी महासभा देवघर जिला कमेटी के युवा प्रकोष्ठ की बैठक महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें कमेटी का विस्तार किया गया। साथ ही नई कमेटी को प्रखंड स्तर पर कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमेश राव ने किया। मौके पर युवा प्रकोष्ठ कमेटी का विस्तार कर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। साथ ही नई कमेटी द्वारा प्रखंड स्तर पर जल्द कमेटी गठन कर समाज को ग्रामीण स्तर तक मजबूत कर मुख्यधारा से जोड़ने का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा सावन माह में कांवड़ियों की नि:शुल्क सेवा शिविर व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने सहित ⁠आजीवन सदस्यता अभियान जैसे बिंदुओं पर चर्चा किया गया। युवा प्रकोष्ठ कमेटी विस्तार में सर्वसमिति से सचिव मुन्ना राउत, उपाध्यक्ष आशीष रावत, नीरज राउत, अनुज राउत, मीडिया प्रभारी विकाश राउत को चुना गया। मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कहा कि समाज को गांव स्तर पर मजबूत कर चट्टानी एकता का परिचय दे, ताकि हम समाज को सशक्त बनाने के साथ अपनी राजनीतिक भागीदारी भी सुनिश्चित करना है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेदों को भुलाकर एक दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बने और समाज उत्थान का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जब समाज सशक्त होगा तो हम स्वयं सशक्त बनेंगे। बैठक में उपरोक्त लोगों के अलावा रवि राउत, पापलू राउत, भूषण राउत, सिकंदर राउत, रोहित राउत, सुमित राउत, सोनू राउत, शिवम राउत, नरसिंह राउत, नीरज राउत, मुकेश, उत्तम, अभय, रणजीत, बैजू, सागर, सचिन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 1

Leave a Comment

और पढ़ें