
ऑब्जर्वर ने इग्नू परीक्षा केन्द्र हिन्दी विद्यापीठ बीएड कालेज का लिया जायजा
देवघर। हिन्दी विद्यापीठ बीएड कॉलेज देवघर में इग्नू की सत्रांत परीक्षा 12 जून से दोनों पालियों में ली जा रही है। आज 13 जून को इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र देवघर के द्वारा नियुक्त आब्जर्वर डॉ शंभूनाथ मिश्र परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहे। इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अरविन्द मनोज कुमार सिंह के द्वारा भी आज औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें परीक्षा के दौरान कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में चल रहे परीक्षा पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी होने से परीक्षा के दौरान कदाचार को रोका जा सकता है जो कि इस केंद्र पर प्रत्येक कमरा में सीसीटीवी लगा हुआ है। इस परीक्षा केन्द्र पर डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रमों के परीक्षार्थियों का ऑफलाईन के साथ ऑनलाईन माध्यम से भी परीक्षा संचालित किया जा रहा है। उक्त जानकारी परीक्षा हिन्दी विद्यापीठ बीएड कालेज परीक्षा केन्द्र 87016पी के केन्द्राधीक्षक डॉ मणिकांत रजनी रंजन के द्वारा दी गई। हिन्दी विद्यापीठ बीएड कॉलेज इग्नू अध्ययन केन्द्र 87016पी के समन्वयक(प्र) डॉ मणिकांत रजनी रंजन के द्वारा जानकारी दी गई कि इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जून 2025 सत्र के लिए री- रजिस्ट्रेशन एमए, एमएससी, बीए, बीएससी ऑनर्स एवं पास कोर्स, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आरम्भ हो गया है। उपरोक्त कोर्स में दाखिला के लिए इच्छुक छात्र, छात्रा इग्नू के आफिसियल बेबसाइट पर ऑनलाईन माध्यम से रि रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इग्नू अध्ययन केन्द्र कोड 87016पी में एमएइन एडुकेशन, पीजीडीएसएलएम, पीजीडीएई, एमएएई, पीजीडीएचई, सीआईजी आदि कोर्सो में री -रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। इस अध्ययन केन्द्र में शिक्षार्थियों के लिए ऑनलाईन परामर्श के अलावे विषय से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियां भी समय-समय पर विद्वान परामर्शदाताओं के द्वारा दिया जाता है।








