
नगर वासियों को महीने में एक दिन बाबा मंदिर में पूजा के लिए मिले छूट: सुरेश शाह
पर्यटन मंत्री के समक्ष रखा प्रस्ताव, मंत्री ने दिया आश्वासन
देवघर। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने श्रावणी मेला के संबंध में सर्किट हाउस में जिला के पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान झामुमो नेता सुरेश शाह ने मंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि बाबा मंदिर में इतनी भीड़ होती है कि लोकल लोग पूजा करने से वंचित हो जाते हैं। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि कम से कम महीना में एक दिन कुछ घंटे के लिए लोकल को पूजा करने की अनुमति प्रदान की जाए। पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज एवं महामंत्री निर्मल झा मंटू ने भी इस बात पर अपनी सहमति जताई। मंत्री ने आश्वासन दिया कि श्रावण मास के बाद इसके लिए बैठक कर एक निर्णय लेंगे ताकि देवघर में रहने वाले श्रद्धालु भी बाबा का पूजा अर्चना कर सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, श्यामकांत झा, मृत्युंजय राउत, सुनील मंडल, महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।








