इनडोर स्टेडियम में वॉलीबॉल कैंप का डीएसए सचिव ने किया उदघाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनडोर स्टेडियम में वॉलीबॉल कैंप का डीएसए सचिव ने किया उदघाटन

देवघर। शुक्रवार को स्थानीय इनडोर स्टेडियम में वॉलीबॉल कैंप का विधिवत उदघाटन डीएसए सचिव आशीष झा के द्वारा किया गया। दो दिन बारिश होने के कारण पूर्व में उद्घाटन नहीं हो सका था। इस कैंप में करीब 25 से 30 बच्चों को प्रशिक्षण राष्ट्रीय खिलाड़ी सह किसलय क्रीड़ा केंद्र के प्रशिक्षक नितेश पंडित के द्वारा दिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को कैंप समाप्ति के बाद टीशर्ट भी दिया जाएगा।देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि झारखंड वॉलीबॉल संघ के निर्देशानुसार ये आयोजन काफी अच्छा पहल है खिलाड़ियों को किसी प्रकार का कोई दिक्कत न हो इसका ख्याल संघ द्वारा रखा जाएगा। बता दें कि झारखंड में 21 से 30 मई तक झारखंड वॉलीबॉल संघ के निर्देशानुसार कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। देवघर में इस आयोजन को सफल बनाने में संघ के सचिव नवीन शर्मा, ऋषि राज सिंह, संजय मालवीय, मधु रंजन मालवीय, जोगिंद्र तिवारी, बंटी नंदन सिंह, रोहित सिंह, सुधाकर चौधरी, प्रीतम भारद्वाज, कृष्ण कुमार बरनवाल, गोरे जिमी सहित सभी पदाधिकारी लगे हुए हैं।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें