
इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 वूमेंस टी 20 ट्रॉफी क्रिकेट मैच
रांची वूमेंस की टीम ने जमशेदपुर को 13 रनों से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब रांची की गुरलीन कौर को दिया गया
देवघर। शनिवार को स्थानीय केकेएन स्टेडियम में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 वूमेंस टी 20 ट्रॉफी का मैच जमशेदपुर वूमेंस बनाम रांची वूमेंस के बीच खेला गया। देवघर को ग्रुप ए का वेन्यू मिला है इस ग्रुप में हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची, देवघर, रामगढ़ और गुमला की टीम भाग ले रही है। आज के खेले गए मैच में रांची वूमेंस की टीम ने जमशेदपुर वूमेंस टीम को 13 रनों से हरा दिया। रांची टीम कि कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची वूमेंस की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बनाई। रांची टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गुरलीन कौर ने 52 गेंद खेलकर एक छक्का 12 चौका की मदद से नाबाद 71 रन बनाई। वहीं दूसरे बल्लेबाज कुमारी पलक ने 33 गेंद खेलकर छह चौका की मदद से 39 रन बनाई। जमशेदपुर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए इशिका दीपक ने दो विकेट लिया एवं प्राची और सिमरन यह दोनों गेंदबाजों ने मिलकर अपने टीम के लिए एक-एक विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी जमशेदपुर की टीम ने 20 ओवर खेल कर 7 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। जमशेदपुर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कुमारी सविता ने 40 गेंद खेल कर दो छक्के और 6 चौकों की मदद से 50 रन बनाई। वहीं दूसरे बल्लेबाज प्राची ने 32 गेंद खेलकर एक छक्का चार चौक की मदद से 41 रन बनाई। रांची के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आरती कुमारी ने दो विकेट ली एवं मनीषी और अंजुम यह दोनों गेंदबाजों ने मिलकर अपने टीम के लिए एक-एक विकेट ली। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रांची की गुरलीन कौर को दिया गया।अंपायर की भूमिका में अरविंद कुमार और वकील अहमद थे एवं स्कोर की भूमिका में अमित कुमार तिवारी थे। डीआरडीओ के रूप में मनोज कुमार मौजूद थे।








